सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी : लोंग डिस्टेंस वालों की | Story Long Distance Walon Ki

क्या होता है हमारे साथ..पता है !
सालभर में अपनी वाली से सिर्फ एक-दो बार मिलने का सौभाग्य प्राप्त होता है.
उसका इंतज़ार करते, मिस करते प्राण सूखने से लगते है.. तो दिल की आवाज सुन मोबाइल वाइब्रेट होता है..
वो अपनी फ़ोटो भेजती है और पूछती है
"साहिब, कैसी लग हूँ मैं"?
हार्ट जोर से बीट करने लगता है..और हलक से आवाज आती है
"वाह..क्या लड़की पटाये हो तुम !"
हम दस मिनट तक तो आंखे मोबाइल में
डालकर निहारते रहते है अपनी स्वप्नसुंदरी को
उन दस मिनट में दस हजार से भी ज्यादा ख्याल आते है
फिर लास्ट की दो मिनट में मोबाइल की स्क्रीन को किस कर-कर के स्क्रीन का हुलिया बिगाड़ देते है..
खुद को राइटर कहते है फिर भी तमाम कोशिशों के बावजूद जवाब में सिर्फ रेड वाला हार्ट भेज पाते हैं !!

: आयु ❤🌸

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हँसी हँसी भांजै देखि | कवि पद्माकर | हिंदी कविता

पद्माकर का एक पद जो मेरा पसंदीदा है....पद हिमाचल के घर रचे गए विवाह समारोह में दूल्हा बनकर आये शिवजी की नग्नता का परिहास है...आप भी मजा लीजिये हँसी हँसी भांजै देखि दूलह दिगम्बर को पाहुनि जै आवै हिमाचल के उछाव में ! कहे पद्माकर यू सोकाहु सो कहे को कहा जोई जहाँ देखै सो हंसे है तांई राह में ! मगन भये ईस हंसे नगन महेश ठाढ़े और हंसे एऊ हंसी हंसी के उमाह में ! शीश पर गंगा हंसे भुजनि भुजंगा हंसे हास ही को दंगो भयो नंगा के विवाह में !!

तुलसीदास का जीवन परिचय | रामचरितमानस सहित 12 काव्य रचनाएँ |

"तुलसीदास का जीवन परिचय " तुलसीदास जी के जीवन चरित्र का सबसे प्रामाणिक रूप अंतसाक्ष्य के आधार पर ही दिया जा सकता है। उनके जीवन से संबंधित अनेक उक्तियां उनकी रचनाओं में मिलती हैं जो उनके जीवन संबंधि तथ्यों को प्रमाणित करती है। गोस्वामी तुलसीदास जी का जन्म 1532 ई. अथार्त 1589 विक्रम संवत में कस्बा राजपुर जिला बांदा में हुआ था । इनके पिता का नाम पंडित आत्माराम था और माता का नाम हुलसी था । यद्यपि पिता का नामोल्लेख इनकी किसी भी कृति में नहीं मिलता परंतु माता का उल्लेख इनकी कृतियों में मिलता है - "राम ही प्रिय पावन तुलसी सी। तुलसीदास हितहिय हुलसी सी।" फोटो :  https://assets.roar.media/Hindi/2018/04/Darshan-of-Lord-Rama-to-Tulsidas-at-Chitrakuta-680x583.jpg?fit=clip&w=492 इसका स्पष्ट अर्थ है कि राम की भक्ति तुलसी के लिए माता हुलसी के हॄदय के समान है । अनेक बहिसाक्ष्यों में भी तुलसीदास जी की माता का नाम हुलसी मिलता है जो परम्परापुष्ट है। इनके विषय में एक प्रसिद्ध जनश्रुति यह भी है कि यह अभुक्त मूल नक्षत्र में पैदा हुए थे । अतः इनके ज्योतिषाचार्य पिता ...

मिटि गई अंतरबाधा | सूरदास के पद | हिंदी साहित्य

मिटि गई अंतरबाधा खेलौ जाइ स्याम संग राधा। यह सुनि कुंवरि हरष मन कीन्हों मिटि गई अंतरबाधा॥ जननी निरखि चकित रहि ठाढ़ी दंपति रूप अगाधा॥ देखति भाव दुहुंनि को सोई जो चित करि अवराधा॥ संग खेलत दोउ झगरन लागे सोभा बढ़ी अगाधा॥ मनहुं तडि़त घन इंदु तरनि ह्वै बाल करत रस साधा॥ निरखत बिधि भ्रमि भूलि पर्यौ तब मन मन करत समाधा॥ सूरदास प्रभु और रच्यो बिधि सोच भयो तन दाधा॥ रास रासेश्वरी राधा और रसिक शिरोमणि श्रीकृष्ण एक ही अंश से अवतरित हुये थे। अपनी रास लीलाओं से ब्रज की भूमि को उन्होंने गौरवान्वित किया। वृषभानु व कीर्ति (राधा के माँ-बाप) ने यह निश्चय किया कि राधा श्याम के संग खेलने जा सकती है। इस बात का राधा को पता लगा तब वह अति प्रसन्न हुई और उसके मन में जो बाधा थी वह समाप्त हो गई। (माता-पिता की स्वीकृति मिलने पर अब कोई रोक-टोक रही ही नहीं, इसी का लाभ उठाते हुए राधा श्यामसुंदर के संग खेलने लगी।) जब राधा-कृष्ण खेल रहे थे तब राधा की माता दूर खड़ी उन दोनों की जोड़ी को, जो अति सुंदर थी, देख रही थीं। दोनों की चेष्टाओं को देखकर कीर्तिदेवी मन ही मन प्रसन्न हो रही थीं। तभी राधा और कृष्ण खेलते-खेलते झगड़ पड़े। ...